संवादाता: रेनू
मेरठ जिले में थाना पल्लवपुरम ओवरब्रिज के नीचें मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड 19 के चलते मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे।
शहर की जो गलियां वहा रहने वालो की चहल पहल से भरी रहती थी। वो दोनो कोविड 19 की वजह से आज बिल्कुल सुनसान दिखाई दे रही है। शहर के व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। कोविड 19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं।