आगरा

आगरा न्यूज। विश्व हिंदू महासंघ आगरा गोरक्षा प्रकोष्ठ ने ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवैध नाथ जी महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर किया समरसता भोज का कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स आगरा ब्यूरो

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ आगरा गोरक्षा प्रकोष्ठ ने राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवैध नाथ जी की पुण्यतिथि क्षत्रिय सदन वाटर वर्क्स चौराहा पर मुख्य अतिथि धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय डॉ हरिओम पाठक एवं मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्षा गंगा धाकड़ और गौ रक्षा प्रकोष्ठ के आगरा मंडल प्रभारी आलोक चौधरी शरद परमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह ने अवैध नाथ जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का गद्दा और भगवा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया उसके बाद गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से एक सहभोज का आयोजन भी किया गया इसकी व्यवस्था गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी किशोर राठौर एवं जिला अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष निर्मल मथुरिया श्री ओम गुप्ता सतीश मिश्रा महानगर अध्यक्ष नीरज भारद्वाज उपाध्यक्ष गणेशी लाल तोमर रामनारायण मनीष अजय वर्मा सतीश बामणिया दिग्विजय सिंह अमित वर्मा चेतन कुमार आदि लोगों ने तन मन धन से सारी व्यवस्था की कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंडल सहप्रभारी पुष्पेंद्रचौहान महेश वर्मा प्रभारी महा नगर प्रभारी प्रवीन वर्मा अध्यक्ष रंजीत यादव इन सभी के प्रति विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री मती गंगा धाकड़ जी ने आभार व्यक्त किया

मुख्य अतिथि डॉ हरिओम पाठक जी ने सामाजिक धार्मिक एवं संगठन की मजबूती के लिए प्रकाश डाला और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोबारा से परम पूज्य महाराज जी को 2022 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने किया ।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स