Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में पत्रकारों का अनोखा होली मिलन: फूल, चंदन और इत्र की खुशबू से महका समारोह

आगरा के धांधूपूरा स्थित होटल ताज क्लासिक में पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फूल, चंदन और इत्र की होली खेली गई और समाज में भाईचारे व समरसता का संदेश दिया गया।
जनवाद टाइम्स 9 March 2026
IMG-20260308-WA0017
Share News
       

आगरा। फाल्गुन के उल्लास भरे माहौल में रविवार को धांधूपूरा स्थित गंगा विहार कॉलोनी के होटल ताज क्लासिक में पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर होली के पारंपरिक उत्सव को अनोखे अंदाज में मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को चंदन जैसी शीतलता और इत्र जैसी मिठास की आवश्यकता है, इसलिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होना चाहिए।

IMG 20260309 WA0011

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राकेश भास्कर और प्रदीप पिप्पल ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। वहीं समाजसेवी नेत्रपाल सिंह और मूलचंद ने फागुन मास के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दीपक राज ने की, जबकि संचालन डॉ. सज्जन सागर ने किया। इस दौरान होली को पारंपरिक अंदाज में मनाते हुए रंगों के बजाय फूल, चंदन और इत्र की होली खेली गई, जिससे पूरे वातावरण में भारतीय संस्कृति की खुशबू फैल गई।
कार्यक्रम में ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. सज्जन सागर ने अपने मधुर कंठ से पारंपरिक होली गीत और ब्रज की लोकधुनों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे हॉल को ब्रज की होली के रंग में सरोबार कर दिया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की, माथे पर चंदन लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260309 WA0012

इस होली मिलन समारोह में ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. सज्जन सागर, देश दीपक तिवारी, दीपक राज, सुनील साकेत, वीरेंद्र चौधरी, संजय सिंह, शोभित चतुर्वेदी, एसपी सिंह, दीपक राठौर, सागर सिंह, जगत नारायण, विमल कुमार, अभिमन्यु सिंह, रैंबो, संघ प्रिय गौतम, मुकेश राजपूत, प्रताप आजाद, प्रवेन्द्र व्यास सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने एक स्वर में समाज में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: इटावा में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी, नए पदाधिकारियों का चयन
Next: Bihar News : राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.