Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बेतिया: सांसद संजय जायसवाल का राहुल गांधी पर तंज, रामनगर विधायक भगीरथी देवी का स्टालिन पर हमला
  • Bihar News
  • Breaking News

बेतिया: सांसद संजय जायसवाल का राहुल गांधी पर तंज, रामनगर विधायक भगीरथी देवी का स्टालिन पर हमला

जनवाद टाइम्स 27 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250827-WA0008

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने चनपटिया की कुड़िया कोठी में लगने वाले टेंट पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी वहीं रुकेंगे, जहां उनकी मां ने जमीन कबाड़ी को बेच दी थी।

IMG 20250827 WA0008 2

संजय जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी शायद रात में फोन कर अपनी मां से पूछेंगे कि चनपटिया चीनी मिल की यह जमीन कब और क्यों बेची गई।” उन्होंने दावा किया कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव को बिहार में नीतीश सरकार के विकास कार्य दिखेंगे और यह भी कि लालू यादव के समय के अपराध पर अब लगाम लग चुकी है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं, क्योंकि उनके कार्यक्रमों में समर्थकों द्वारा दिए गए अंबेडकर के फोटो छीन लिए जा रहे हैं।

इसी मौके पर रामनगर विधायक भगीरथी देवी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने बिहार और यूपी के लोगों का अपमान किया है, यह कहते हुए कि सफाईकर्मी अधिकतर इन्हीं राज्यों से आते हैं। भगीरथी देवी ने एनडीए सरकार द्वारा दलित समाज को दिए गए सम्मान की चर्चा करते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया, जो किसी अन्य पार्टी ने कभी नहीं किया।”

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: बेतिया: निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता, तिरहुत आयुक्त राजकुमार की राजनीतिक दलों संग बैठक
Next: 24 देशों की सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 फाइनलिस्ट ने कहा – वाह ताज!

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d