मेरठ न्यूज: जिला अस्पताल में ओपीडी जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों की लगी भीड़।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले के जिला अस्पताल में ओपीडी जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों को भीड़ लग जाती है। अलग अलग बीमारियों को लेकर रोज यहां कई हजारों की तादाद में मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं। बीमार होने के बावजूद भी इन मरीजों को काफी समय तक लाइन में ही खड़े रहना पड़ता है। कारण जिला अस्पताल की तरफ से मरीजों का पर्चा बनाने के लिए सिर्फ दो बैठा रखे हैं। सुबह से ही मरीजों की लाइन लगने लग जाती है। पर्चा बनने के बाद भी मरीजों को डॉक्टर के पास भी बहुत बहुत देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है।
इसी के साथ पहले कोविड 19 ओर अब ओमीक्रोन जैसी बीमारी देश में दस्तक देने लगी है। सभी मरीजों ने अस्पताल के नियमो को ताक पर रख रखा है। कोई भी मरीज दो गज दूरी का ध्यान नहीं रख रहा है। सब एक दूसरे से मिलकर खड़े हैं। जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर टिका लगवाने को लेकर भी मरीजों की बहुत बड़ी लाइन लगी है। कुत्ते के काटने पर मरीज को कंधे पर टिका लगाया जाता है। टिका लगवाने में महिला और पुरुष दोनों शामिल होते हैं। महिलाओं के लिए टीका लगाने के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं कर रखा है। वही लाइन में खड़ा करके महिलाओं के भी टीका लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल को इसके लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। जहा महिलाए आराम से बैठ कर टीका लगवा सके।