Vaishali News: अनोखी प्रेम की मिली सजा, किए गए दर बदर।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-ये इश्क नही आसां,एक आग का दरिया है और डालकर जाना है,मोहब्बत कि राह पर चलने वालो के लिए यक्ष कोई बड़ी बात नही,वे तो डालकर भी उस पार जाने को तैयार बैठे है।दो दिलो के प्रेम का जमाना होता है दुश्मन फेसबुक पर आऔख लड़ी बाते बढी फिर दोनो ने मंदिर मे जाकर शादी की।लेकिन दोनो के परिवार वाले उसे रखने को तैयार नही।अब दोनो प्रेमी प्रेमिका दर दर की ठोकर खा रहे है।उक्त विषय मे मिली जानकारी के अनूसार राजापाकर दक्षिणी पंचायत के जहीगरा ग्राम निवासी विनोद कुमार सिह के पुत्र अमन कुमार एवं झारखंड राज्य के डालटेनगंज निवासी गोपाल प्रसाद के पुत्री नेहा कुमारी के बीच फेसबुक पर लगभग1साल पहले बातचीत होने लगी।बातचीत इतना आगे बढा कि दोनो मे प्यार हो गया और दोनो प्रेमी प्रेमिका ने घरवालों को बिना बताए मंदिर मे जाकर शादी कर ली।लड़का के घर वालो ने रखने से इनकार किया तो लड़की रडझके के घर चली आई।लड़के के घर वालो ने भी रखने से इनकार कर दिया।2माह पूर्व दोनो प्रेमी प्रेमिका महिला थाने मे पहुंची।जहां लड़के के दादा ने दोनो को थाने से छुड़वाया।एक माह बाहर ही उसे घर से अलग रखा गया।फिर दादा दादी ने उसे वापस अपने घर जहीगरा बुला लिया।लेकिन लड़के के चाचा पिता फिर दोनो को रखने को तैयार नही हूए।रविवार को दोनो प्रेमी प्रेमिका राजापाकर थाने पहुंची तथ अपने समस्याओं को बताया कि दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है साथ रहना चाहते है।लेकिन घर वाले तैयार नही है।थानाध्यक्ष महोदय से उन्हें दोनो ने इंसाफ की गुहार लगाई है।हालांकि दोनो बालिक है।दोनो ने अपना उम्र18साल बताया।वही लड़के ने बताया कि उसका सारा आधार कार्ड सहित अन्य डाक्यूमेंट्स परिजनो द्बारा छीन लिया गया है।वही लड़की के पास भी कोई डाक्यूमेंट्स नही दिखाया गया।दोनो लड़का लड़की इंटर की शिक्षा प्राप्त कर ली है।इस संबंध पर राजापाकर थाना अध्यक्ष नौसाद आलम ने बताया है यह अभी तक हमारे थाना मे किसी तरह का आवेदन नही दिया है।आवेदन देने पर जांच की जाएगी उचित जांच के उपरांत उचित कारवाई की जाएगी।