संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
बेतियां।बेतियां-भाकपा माले ने बेतियां समाहरणालय गेट पर कृषि संबंधित पारित तीनो काले कानून की वापसी के काले कानून की प्रतियां जलायी।भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि2020तीनो काले कानून की वापसी के लिए आज पूरे देश भर मे किसान आंदोलन मे उतरे हूए है।पंजाब हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश व दिल्ली के समीवर्ती राज्य के किसान करो मरो की स्थिति मे है।26,27नंवबर को दिल्ली प्रदर्शन मे जा रहे किसान के जत्थे पर भारी दमन पंजाब हरियाणा व दिल्ली मे चलाए ग्ए है।बाबजूद किसानों के जत्थे को दमन के बव पर मोदी सरकार नही रैक पाई,कारवां आगे बढता गया बाध्य होकर केन्द्रीय कृषिमंत्री3दिसंबर को वार्ता के लिए तैयार हूआ है।तथा दिल्ली के निरंकारी मैदान मे सभा करने का इजाजत सरकार ने दिया है।आंदोलन को और भी धारदार बनाने व मनोबल को बनाए रखने के लिए किसानों का व्यापक दायरे मे समर्थन के लिए तीनो काले कानून की प्रतियां जलाई गई।इस मौके पर भाकपा माले नेता दर्म कुशवाहा, सतन साहब,शंभू महतो,विनोद कुशवाहा, ठाकुर साह,आइसा नेता अ़सार खान,रफी खान,महफुज किताब, मोहम्मद अली,भारतीय किसान यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष नेसार अहमद आदि लोगो ने मोदी सरकार की आलोचना किया और काले कानून वापस लेने की माऔग किया।