Vaishali News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया भैया-दूज का पर्व।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।जिले के विभिन्न भागो मे आज सोमवार को महिलाओं ने भैया दूज का पर्व काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।भाईयो को ब्रज के समान मजबूत और दिर्घायु होने के लिए यह पर्व कुँवारी कन्याओं सहित बुजुर्ग तक हो चूकी।महिलाओं पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाती है।मान्यताओं के अनूसार इस पर्व के दिन बहने यम देवता की पूजा कर पहले अपने भाईयो को शापित करती है फिर उन्हें भूल अहसास होने पर अपने जिह्मा मे रेगनी के काँटे चुभो जीवित करती है।तत्पश्चात गोबर से यम यमी की आकृति के सर को मूसल से कुटकर अपने भाईयो को अमर होने की कामना करती है।फिर उसके बाद कुटे गये बजरी और नारियल को अपने भाईयो को खिलाती है।बदले मे भाई उन्हें उपहार स्वरूप रूपये का दान देते है।भैया दूज का पर्व महुँआ के गोविन्द नगर पुरानी बाजार, छतबारा, कुशहर,मधौल सहित अन्य जगहों पर काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।