Vaishali News: प्रशासन ने रंगोली बनाकर वोटरो को जागरूक करने का दिया संदेश।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।महुँआ मे प्रशासन द्बारा रंगोली बनाकर वोटरो को जागरूक करने का संदेश दिया गया।उधके द्बारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।जिसमे वोटरो को जागरूकता संबंधी थीम दिए ग्ए थे।रंगोली मे चुनाव को महापर्व की संज्ञा देते हूऐ पहले मतदान और फिर जलपान का संदेश उनके द्बारा दिया गया।
इसके साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने वोटरो को जागरूक करने के लिए गांवो मे भी इस तरह के आयोजन करने का निर्देश जारी किया।यहां रविवार को अनुमंडल कार्यालय पर अपर अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी, पुनम खन्ना, बीडीओ मनोज कुमार,सीडीपीओ, अनिता जयसवाल के साथ विभिन्न पदाधिकारियों ने रंगोली के जरिए वोटरो को जागरूक करने का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि चुनाव महापर्व है।और इसमे सभी मतदाता बढ-चढकर भाग ले।एक दिन का पर्व मे उनकी सहभागिता होने से अच्छी सरकार बन सकती है।इसके लिए वोटरो को जागरूक होने और बूथो पर जाकर डटकर मतदान करने की नसीहत दी गई।रंगोली बाल विकास परियोजना कार्यलय की पर्यवेक्षिकाओं के द्बारा बनाईं गई थी।इसमे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया।बताया गया कि इस बार के चुनाव मे मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है।अगर वह जागरूक होकर मताधिकार का प्रयोग करते है तो निश्चय ही उनके मन मुताबिक एक अच्छी बन सकती है।इधर चुनाव समीक्षा पर पंहुची डीएम उदीता सिह ने भी वोटर जागरूकता के लिए इस तरह के कार्य किए जाने पर खुशी जताई।उन्होंने कहा कि पेटिग, रंगोली, रैली,स्लोगन आदि के जरिए मतदाताओं को चुनाव के लिए जागरूक किया जा सकता है।इस मौके पर महुँआ अनुम़डल के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।