संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सोनपुर-सोनपुर रेल मंडल के अतर्गत सोनपुर भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन के बीच किसी ट्रेन से कटकर एक वृद्ध यात्री की मौत हो गई है।इस घटना की सूचना मिलते ही जी आर पी ने लाश को पहुंच कर अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।वही मृतक65वर्षीय की पहचान नही हू्ई है।सोनपुर रेल थानाध्यक्ष जय सिह टीयू ने बताया कि सोनपुर पाटलिपुत्रा रेलखंड के सोनपुर और भरपुरा पहलेजाघाट के बीच किसी ट्रेन से एक वृद्ध वयक्ति का मौत हो गया है।मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर गुरूवार को मृतक की पहचान के लिए लाश को सोनपुर रेल थाना परिसर मे रखा गया है