Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : कानपुर पुलिसकर्मी हत्याकांड: हत्यारे विकास दुबे की तलाश में पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी

जनवाद टाइम्स 3 July 2020
Kanpur Police Murder Case

 

कानपुर पुलिसकर्मी हत्याकांड: हत्यारे विकास दुबे की तलाश में पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी, इटावा प्रशासन भी दिखा सख्त

मनोज कुमार राजौरिया ।  कानपुर के बिठूर में हत्यारे विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलाने और 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या के मामले में यूपी पुलिस अब हत्यारे विकास दुबे को तलाशने में यूपी पुलिस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इस सिलसिले में पुलिस ने विकास दुबे के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करनी शुरू कर दी है. पुलिस कानपुर से लेकर राजधानी लखनऊ और फर्रूखाबाद तक ताबड़तोड़ तरीके से छापेमारी कर रही है.

Kanpur Police Murder Case

◆ हत्यारे के लखनऊ व फर्रूखाबाद वाले घर पर पहुंची पुलिस

हत्यारे विकास दुबे के ठिकानों पर उसकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है. लखनऊ पुलिस कृष्णा नगर के इलाके में उसके मकान पर भी छापा मारने पहुंची. गेट अंदर से बंद था, लिहाजा पुलिस बाउंड्री वॉल कूदकर घर के अंदर पहुंची और फिर अंदर की तलाशी ली. पुलिस को कुछ फोन और ईएमआई नंबर मिले हैं, जिन्हें वो ट्रेस कर रही है.

Kanpur Police Murder Case

जबकि फरूखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा में विकास दुबे की रिश्तेदारी है. ऐसे में पुलिस यहां भी पूछताछ और तलाशी में जुटी हुई है.

Kanpur Police Murder Case

◆ पुलिस हत्यारे विकास दुबे के मामा और चचेरे भाई को कर चुकी है ढेर
पुलिस ने घटना के बाद बिठूर में घटनास्थल के आस-पास सर्चिंग के दौरान दो बदमाशों को ढेर किया . मारे गए बदमाशों में से एक हत्यारे विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय है और दूसरा उसका चचेरा भाई अतुल दुबे है. जबकि उसके जीजा दिनेश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी गई है

◆ इटावा के विभिन्न चैराहो पर दिखा प्रशासन का कड़ा पहरा

जनपद कानपुर में घठित आपराधिक घटना के उपरांत उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के नेतृत्व में संपूर्ण जनपद में इटावा पुलिस द्वारा सघनता से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh । इटावा पुलिस द्वारा 07 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार 
Next: Uttar Pradesh : कानपुर पुलिसकर्मियों हत्याकांड: आरोपी विकास दुबे के भाई और मामा को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढ़ेर

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.