Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : प्रवासी मजदूरों के लिये जनसुनवाई पोर्टल हुआ शुरू, जानिए ये कैसे करेगा कार्य

जनवाद टाइम्स 5 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200505_163442

 

मनोज कुमार राजौरिया : यूपी से बाहर जाने या यूपी में आने वाले मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक खास लिंक जेनरेट किया गया है। सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर लोग इस लिंक के जरिए सीधे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार ने खास तैयारी शुरू की है। यूपी सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर सरकार ने प्रदेश से बाहर जाने के इच्छुक और प्रदेश में वापस आने वाले मजदूरों के लिए एक खास लिंक बना दिया है। ये लिंक सरकार के जनसुनवाई पोर्टल के होमपेज पर दिया गया है, जिसकी मदद से मजदूर अपने आवेदन कर सकते हैं। लोग अगर चाहें तो इस लिंक की मदद से यहां क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन पेज पर जा सकते हैं।
प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस पोर्टल पर मजदूर ओटीपी रजिस्ट्रेशन के जरिए मोबाइल नंबर के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद इन मजदूरों को जिस राज्य में जाना या जहां से आना है उसकी जानकारी और अपनी आईडी से संबंधित डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद इन डिटेल्स को संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
★ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन
बता दें कि यूपी सरकार के पहले महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही पोर्टल के जरिए मजदूरों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। कई प्रदेशों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा सरकार ने स्थानीय थानों के माध्यम से प्रशासन तक अर्जी पहुंचाने के लिए ऑफलाइन सुविधा भी दी है।
★जनसमस्याओं के समाधान के लिए होता है पोर्टल का इस्तेमाल
बता दें कि जनसुनवाई पोर्टल का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच जनता के मुद्दों को पहुंचाने के लिए होता है। प्रदेश के लोग इस पोर्टल पर अपने इलाके या आम समस्याओं से जुड़े विषयों पर समस्याओं को रजिस्टर करते हैं, जिसे संबंधित विभाग को भेजा जाता है। जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर ग्राम पंचायत के स्तर तक की समस्याओं को एक ही स्थान पर रजिस्टर किया जा सकता है।

जन सुनवाई ऍप लिंक-
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.up.jansunwai.upjansunwai

जन सुनवाई पोर्टल लिंक-
http://jansunwai.up.nic.in

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BSP मुखिया सुश्री मायावती का प्रवासी कामगारों के रेल टिकट का खर्च उठाने का प्रस्ताव
Next: Etawah News : जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहा शासन प्रशासन- सांसद

 

राशिफल

News Archive

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य विंध्यवासिनी धाम में माता के दर्शन करते हुए
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

UP News: विंध्यवासिनी धाम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
IMG-20260324-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: चैती छठ पर छठवर्ती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य दे कर सुख-समृद्धि की कामना

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
महनार के प्रगति क्लासेज के छात्र विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट परिणाम के साथ
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच की मांग करते ग्रामीण
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • UP News: विंध्यवासिनी धाम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • Bihar News: चैती छठ पर छठवर्ती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य दे कर सुख-समृद्धि की कामना
  • Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर
  • Bihar News: शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की
  • Bihar News: वैशाली के राजापाकर में बिहार दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d