Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

UP News: भाजपा में एक झूठ ऊपर से बोला जाता है और वही नीचे तक चलता है: अखिलेश यादव

ब्यूरो संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा प्रोपगंडा की मास्टर है। एक झूठ ऊपर से बोला जाता है और वही नीचे तक चलता है। उसकी भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी सम्पŸिायां बेची जा रही है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुए कानपुर देहात के खजांची का पांचवां जन्मदिन मनाए जाने के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे। यादव ने कहा कि कायदे से तो भाजपा को खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। लोगों को अपने पैसों के लिए लाठियां खानी पड़ी, अपमानित होना पड़ा। लोगों की जानें चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली।

UP News: In BJP a lie is told from above and the same goes till the bottom: Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। बीजेपी सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया? भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। साढ़े चार साल में प्रदेश को पीछे धकेल दिया। आज किसान व्यापारी, नौजवान, छात्र आत्महत्या करने पर विवष है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार के रहते किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी लखीमपुर मामले में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। किसे फंसाना है और किसे बचाना है, जांच की क्या दशा होगी यह एसआईटी नहीं भाजपा तय करती है।

 

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स