ब्यूरो संवाददाता
नई-दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार तड़के मालगाड़ी के 22 डिब्बे अचानक बेपटरी हो गए। जिस कारण इस रूट पर सभी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गए हैं। कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। ट्रैक ठीक करने का काम शुरू हो चुका है। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही खाली मालगाड़ी शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कानपुर के निकट अंबियापुर-रूरा स्टेशन के बीच बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद सभी स्टेशनों को मैसेज दिया गया कि अप और डाउन की सभी ट्रेनें जहां-तहां रोक दी जाएं।