Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ

Meerut News: महिला के साथ छेडछाड करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ द्वारा अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए गए अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना जानी के नेतृत्व में थाना जानी पुलिस द्वारा ग्राम नेक में महिला के साथ छेडछाड करने वाला अभियुक्त अनिल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम नेक थाना जानी जिला मेरठ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मय हैड कांस्टेबल 659 मुकेश कुमार के द्वारा जानी बस स्टैंड से समय करीब 8:30 बजे दिनांक 08/12/2020 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना जानी पर दिनांक 07/12/2020 की रात्रि में मुकदमा अपराध संख्या 458/2020 धारा 354/354 क भादवि पंजीकृत कराया गया था। थाना जानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी पर क्षेत्रवासियों के द्वारा भुरि भूरि प्रशंसा की है।

गिरफ्तार शुदा का विवरण –
1. अभियुक्त अनिल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम नेक थाना जानी जिला मेरठ।

गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी /कर्मचारीगण –
1. श्री ऋषिपाल सिंह SHO थाना जानी मेरठ।
2. श्री सुखपाल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना जानी मेरठ।
3. श्री मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल 659 थाना जानी मेरठ।

जनवाद टाइम्स

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button