संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।आज दिनांक25/03/2021 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्बारा सभी प्रमंडलीय कमिश्नर, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी जिला अधिकारी एवं सभी पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो काँफ्रेसिग के माध्यम से विधि व्यवस्था संधारण हेतू बैठक की गई।माननीय मुख्यमंत्री द्बारा राज्य मे अधिग्रहण किये ग्ए वाहनो की निलामी मे प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया।जिससे राजस्व मे बढोतरी हो सके।माननीय मुख्यमंत्री द्बारा प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्बारा संयुक्त रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों को निस्तारण हेतू बैठक नियमित रूप से करने हेतू निर्देशित किया गया।माननीय मुख्यमंत्री द्बारा अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एवं जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भूमि विवाद से संबंधित बड़े मामलो को निष्पादन करने हेतू निर्देशित किया गया।शराब विनिष्टीकरण मामलो मे तेजी लाने हेतू निर्देशित किया गया।होली मे सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह नही होगा।को सुनिश्चित करने हेतू सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया।इसके साथ साथ होली के अवसर पर डीजे इत्यादि वही बजेगा को सुनिश्चित करने हेतू निर्देशित किया गया।माननीय मुख्यमंत्री द्बारा कैमुर से सटे उत्तर प्रदेश राज्य के बड़े व्यापारियों जो शराब की गतिविधियों मे शामिल हो को चिन्हित करते हूए गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री द्बारा सभी जिला पदाधिकारियों को एवं पुलिस अधीक्षकों को संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हूए आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया।
फोटो संलग्न