मेरठ न्यूज: मेरठ मंडल पर सचिव और सह सचिव पद की नियुक्ति की गई।

संवाददाता: रेनू
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह जी प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पाठक जी के निर्देश अनुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सचिन शर्मा एवम् क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेरठ मंडल दुष्यंत चौहान जी की अनुशंसा पर मनीष गुप्ता जी को क्षेत्रीय सचिव मेरठ मंडल के पद पर नियुक्त किया। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ में मनीष कुमार गुप्ता जी को मेरठ मंडल क्षेत्रीय सचिव के पद पर मनोनीत करने पर बहुत-बहुत बधाई दी गई हैं । साथ ही राष्ट्रीय गौ सेवा संघ में रेनू कुमारी जी को मेरठ मंडल क्षेत्रीय सहसचिव के पद पर मनोनीत करने पर बहुत-बहुत बधाई दी गई है साथ हो दोनों से यह आशा है कि आप राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यों को बखूबी जन जन तक पहुंचाने का और संगठन को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
देशभर में गोरक्षा के लिए कानून बने हैं। कानून के आधार पर ही हमको मिलकर कार्य करना और अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित भी करेंगे। गोरक्षा से जुड़ी बातों पर खास खयाल रखा जाऐगा पशुओं के लिए चारा और पानी की खास इंतजाम किया जाएगा।