Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मिसाइल मैन को याद कर रहा देश: मजहब से हटकर देशप्रेम की अलग मिसाल

जनवाद टाइम्स 27 July 2020
The country is remembering the missile man
Share News
       

मिसाइल मैन को याद कर रहा देश: मजहब से हटकर देशप्रेम की अलग मिसाल

मनोज कुमार राजौरिया । ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर दिवंगत 11 वे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी 27 जुलाई को पुण्यतिथि है. कलाम ने अर्श से फर्श तक का सफर तय करने के लिए काफी मेहनत की और कई मुश्किलों का डटकर सामना भी किया. उन्हें जनता का राष्ट्रपति कहा जाता था. देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की पांचवी पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

The country is remembering the missile man

साल 2015 में आज ही के दिन शिलॉन्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट में स्पीच देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। कलाम को भारतीय मिसाइल प्रणाली और अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में बेहद साधारण से मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकीर जैनुलआबदीन अब्दुल कलाम था। उनके पिता नाव चलाते थे और स्थानीय मस्जिद के इमाम थे, वहीं उनकी मां घर संभालती थीं। वे चार भाईयों और एक बहनों में सबसे छोटे थे। शुरुआती दौर में कमाई के लिए उन्होंने अखबार भी बांटे।

उन्होंने फीजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद अगले 40 साल उन्होंने बतौर वैज्ञानिक DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) और ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में बिताए। साल 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत ने साल 1998 में पोखरण में जो परमाणु परीक्षण किए थे, वो उन्हीं के मार्गदर्शन में हुए थे।

साल 2002 में उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे साल 2007 तक इस पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद को एक नए आयाम तक पहुंचाया और आम लोगों के दिलों में जगह बनाई। खासकर बच्चों और युवाओं के बीच वे सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे। उनकी पुण्यतिथि पर देशवासी उन्हें बड़े सम्मान के साथ याद कर रहे हैं।

देश के महान व्यक्ति और राजनेता रहे अब्दुल कलाम को पूरा देश आज याद कर रहा है. आम लोगों से लेकर कई नामी हस्तियों ने कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

◆ डॉ. कलाम की जिंदगी का आखिरी लेक्चर
अब बात करते हैं डॉ. कलाम के उस लेक्चर की जो कि उनकी जिंदगी का आखिरी लेक्चर बना. 27 जुलाई, 2015 सोमवार का दिन था और शाम हो रही थी. देश के सबसे प्रिय राष्ट्रपति डॉ. कलाम आईआईएम-शिलॉन्ग में एक लेक्चर दे रहे थे. ‘Creating a Livable Earth’ विषय को लेकर कलाम छात्रों को लेक्चर दे रहे थे. यह केवल उनके लेक्चर का विषय ही नहीं था, बल्कि यह उस किताब का भी टाइटल था, जिसे डॉ. कलाम अपने जीवनकाल में पूरा नहीं कर सके. 4 हजार शब्दों के विषय का यह लेक्चर उस समय अधूरा रह गया जब डॉ. कलाम बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गए. उन्हें पास के बेथानी अस्पताल ले जाया गया, पर देर शाम कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया.

जो छात्र देश के मिसाइल मैन का लेक्चर अटेंड कर रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने लेक्चर शुरू किया और दो ही वाक्य बोले थे कि बीच में ही वो गिर गए. हमें उनका पूरा लेक्चर सुनने का अवसर ही नहीं मिला.

जनवाद टाइम्स परिवार भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान लेखक, वैज्ञानिक “भारतरत्न”डॉ एपीजे अब्दुल कलाम “मिसाइल मेन” जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले मे आज सुबह ही नए 32 कोरोना मरीज मिलने से मरीज संख्या बढकर 633 हुई
Next: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों के द्वारा संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, मॉल में की गई सघन चेकिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.