Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • संभल न्यूज़:वैष्णो देवी यात्रा पर हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना
  • Breaking News

संभल न्यूज़:वैष्णो देवी यात्रा पर हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना

जनवाद टाइम्स 1 January 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
संभल न्यूज़:वैष्णो देवी यात्रा पर हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल:हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने वैष्णो देवी धाम में हुई आकस्मिक दुर्घटना में दिवंगत हुई आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। हाथों में जलते हुए दीपक लेकर शांति पाठ का उच्चारण करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

संभल न्यूज़:वैष्णो देवी यात्रा पर हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना

मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित अरुण कुमार अग्रवाल के निवास पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें वैष्णो देवी धाम में हुई आकस्मिक दुर्घटना में 35 श्रद्धालुओं के दिवंगत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि माता के धाम में दिवंगत होने से उन्हें परलोक में भी सद्गति प्राप्त होगी ऐसा विश्वास है। परंतु उनके परिवारों को धैर्य, ढांढस बंधाने और जीवन यापन करने के लिए सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
अजय गुप्ता सर्राफ ने कहा कि मां वैष्णो देवी धाम में तीर्थ यात्रा के लिए निकले 35 से अधिक श्रद्धालुओं का काल के गाल में समा जाना वहां की अव्यवस्थाओं, प्रशासनिक लापरवाही, श्राइन बोर्ड की उपेक्षा और जिम्मेदारों की अनदेखी को उजागर करता है। अतः उत्तराखंड सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करके घटना की तह तक जाना चाहिए और दोषी पाए जाने पर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। विकास कुमार वर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, विष्णु कुमार,उषा अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, हरीश कुमार अग्रवाल, अजय कुमार शर्मा, नवनीत कुमार, शलभ रस्तोगी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र मोंगिया आदि अनेक लोगों ने हाथों में जलते हुए दीपक लेकर परमपिता परमात्मा से सामूहिक प्रार्थना की कि वैष्णो देवी यात्रा में गए श्रद्धालुओं के परिवार जनों पर जो बज्राघात हुआ है ।

संभल न्यूज़:वैष्णो देवी यात्रा पर हुई दुर्घटना में दिवंगत हुए भक्तों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना

उसे सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ दिवंगत हुई आत्मा को अपने श्री चरणों में उचित स्थान प्रदान करें। 2 मिनट का मौन धारण करते हुए सामूहिक रूप से शांति पाठ का उच्चारण किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्याम शरण शर्मा ने किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजःभीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी कार्यालय का हुआ भव्य उदघाटन
Next: Etawah News: तहसील समाधान दिवस में आई 38 शिकायतें, चार का हुआ निस्तारण

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d