Sambhal News: सावन माह के आगमन पर महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

संभल से भूपेंद्र सिंह
सम्भल: हयातनगर में सावन के आगमन पर महिला शक्ति संगठन ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम में सावन के गीत ब भजनों का कार्यक्रम बिसौली से गगन एंड कंपनी द्वारा किया गया तो वही छोटी छोटी बच्चियों ने बहुत लुभावना डांस किया दुर्गा वाष्णेय चटक मटक गाने पर मुस्कान वष्णेय बावन गज का दामन पहन । रविवार को हयातनगर के रामलीला मैदान के पास स्थित मंदिर में महिला शक्ति संगठन की ओर से सावन के स्वागत में सावन उत्सव मनाया। जिसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन व बिसौली से गगन एंड कंपनी द्वारा किए गए।
सावन के गीतों पर महिलाएं आपने आप को रोक न सकीं और गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिला शक्ति संगठन की कविता वार्ष्णेय ने कहा कि हिंदुओं में सावन का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत शुभ माना गया है। इनमें लगभग सभी भक्त पूरे महीने अन्यथा कम से कम प्रत्येक सोमवार को उपवास और पूजा अर्चना जरूर करते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि समाज में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए हमारी संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को राजस्थान के प्रख्यात समाजसेवी श्री गोपाल कृष्ण गुप्ता जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा की महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ओर उनकी टीम हमेशा लोगो की मदद ओर खास कर महिलाओ के लिए खड़ी रहती है इन सभी महिलाओ ने कोविड 19 मे अपने आस पडोस मे रहने बाली महिलाओ की मदद की है इसलिए इनका सम्मानित करना हमारा सोभाग्य है । इसके बाद दीपा वार्ष्णेय ने कहा की हमारा संगठन बर्षो से समाज के लिए काम करता आया है हमारे संगठन की महिलाए हमेशा एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है जिसकी बजह से आज हमारा संगठन इतनी मजबूती से खड़ा है हमारे ग्रुप की महिलाओ ने सभी कोविड 19 मे भी लोगो की मदद की है इस लिए हमे सबको इस सम्मानित होने से मनोबल बढ़ेगा ओर हम आगे भी हर तरह से लोगो की मदद करते रहेंगे ओर आने बाली सभी चुनौतियो से लडेगे। इस अवसर पर खुशवू वार्ष्णेय,साधना गुप्ता, कविता गुप्ता,वृजवाला देवी,निशी वार्ष्णेय,कुसुमलता,कल्पना वार्ष्णेय,नेहा वार्ष्णेय,वर्षा वार्ष्णेय,मधु वार्ष्णेय,रिचा वार्ष्णेय, छाया वार्ष्णेय, संध्या रस्तौगी, मंजू रस्तोगी,अंजना गुप्ता,विनती गुप्ता,माधवी वार्ष्णेय आदि महिलाए मौजूद रही ।