Sambhal News: पर्यावरण को बचाना हर इंसान का फर्ज

संवाददाता भूपेंद्र सिंह
सम्भल हयूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ लगाए।
ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर खान ने कहा कि पेड हर इंसान की जिंदगी के लिए ऑक्सीजन देते हैं इंसान भोजन के बिना तो कई दिन तक जिन्दा रह सकता है मगर ऑक्सीजन के बिना एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता इसलिए हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है।
मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना के लिए मनाया जाता है। इंसान और पर्यावरण का गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। लेकिन लोग अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। पेड़-पौधों को काट रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. पृथ्वी की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है. यह ग्रह कई प्रकार की जीवों और वनस्पति का गृह है और इसको बचाना हम सभी का दायित्व है.
नाज़िर खान ने कहा कि तकनीक और विज्ञान के दौर में जिस तरह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, औसत तापमान बढ़ रहा है, बेमौसम बारिश आम हो गई है, मिट्टी की क्वालिटी घट रही है, प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा हैं
इन तमाम चीजों के बीच पृथ्वी को बचाना और इस पर ध्यान देना हमारी जिम्मेदारी है.
मु ज़ूबैर ने कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्योंकि हमको पेड़ों के द्वारा ऑक्सीजन मिलती है
पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
इस अवसर पर रिजवान खान ज़ैन पठान,नासिर खान मोहम्मद जुबेर,नाज़िश मियां आदि शामिल रहे।।