संवाददाता भूपेंद्र सिंह
संभल ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में हज यात्रा का बढ़ा हुआ किराया को कम करने की मांग की गई।
ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर खान ने कहा कि हज यात्रा का किराया बढ़ाकर हज कमेटी ने आजमीनों के ऊपर एक अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। बढ़े हुए किराए के चलते यात्रा के लिए आवेदनों की संख्या बहुत कम हो चुकी है हज यात्रा का किराया पिछले सालों की तुलना में इस साल लगभग 1 लाख 35000 बढ़ा दिया गया है जोकि बहुत ज्यादा हैं, 2019 मे ग्रीन कैटेगरी का किराया 2 लाख 78 हजार व अज़ीज़िया का किराया 2 लाख 43 रुपए था हज यात्रा का किराया कम कर के हज कमेटी इंडिया हज करने वालों को राहत प्रदान करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हज पर जा सके। इस अवसर पर मु ज़ुबैर, रिज़वान खांन, नाज़िर खान, मुम्ताज़ सैफी, हाजी रिज़वान क़मर,यावर खान, हाजी मल्लू,हाजी नाज़िश मियाँ आदि शामिल थे।