Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: जिले में 8414 बच्चों और 7812 गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

जनवाद टाइम्स 2 November 2020
IMG-20201102-WA0042
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल (बहजोई) लाॅकडाउन में टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों का अब टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीएम ने पाठकपुर में टीकाकरण सत्र का विधिवत उद्घाटन किया।
लाॅकडाउन के कारण जिले भर में 8414 बच्चों और 7812 गर्भवती महिलाओं का अपने तय समय पर टीकाकरण नहीं हो पाया था। प्रदेश स्तर से मिले निर्देशों के क्रम में सम्भल जिले में वंचित बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। इस क्रम में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बहजोई ब्लाॅक के पाठकपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर फीता काटकर टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया।
इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि टीम भावना से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। अभियान के तहत लक्षित कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकारण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान डीएम ने गर्भ निरोधक सामग्री और दवाओं को गौर से देखा। उन्होंने एक दवा पर दिसम्बर एक्सपाइरी देखकर उसको तुरंत लाभार्थियों में वितरित कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डाॅ. अमिता सिंह ने कहा कि टीकाकरण सत्र पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच जरूर की जाए । और उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. रामजी लाल, डाॅ. शिशुपाल, डीपीएम संजीव राठौर, महेश गौतम, कुंवरपाल सिंह, अरशद रसूल, डाॅ. दानिश सुहेल, निदा सिद्दीकी, वरुण मिश्रा, निहारिका सिंह, शगुफता, अंजू रानी समेत आशा व आंगनवाड़ी स्टाफ मौजूद रहा।

Post navigation

Previous: Ambedkaernager News: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई यात्री बाल बाल बचे।
Next: Prtapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में बाप बेटे को गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.