संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : काशीपुर, जिला वैशाली (बिहार)
दिनांक : 10 मार्च 2026
रानी फुलवंती सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ जयंती समारोह
वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर चकबीवी ग्राम स्थित रानी फुलवंती सिंह महाविद्यालय काशीपुर के परिसर में शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की।

पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम का संचालन वैशाली जिला यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रघुवंश नारायण तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बृजभूषण राय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत राम लखन सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे राम लखन सिंह यादव
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि राम लखन सिंह यादव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे। उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके प्रयासों से कई विद्यालय, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थानों की स्थापना हुई।
उनके ओजस्वी भाषण और साहसिक कार्यों से प्रभावित होकर स्वामी सहजानंद सरस्वती ने उन्हें “शेरे बिहार” की उपाधि से सम्मानित किया था।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बनवारी लाल, प्रोफेसर हेमंत कुमार यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, रामाशंकर राय, शेखर राय, राजेंद्र यादव, सुनील राय, संजय राय, किशोरी प्रसाद सिंह, उमेश राय, डॉ. रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और राम लखन सिंह यादव के योगदान को याद किया।