संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली – जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह की माता एवं समाजसेवी स्व. राधिका देवी की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को उनके आवास पर श्रद्धा-समारोह के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राधिका देवी के समाजसेवी जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व को याद किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि राधिका देवी ने हमेशा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों में जागरूकता लाने में अहम भूमिका अदा की। युवा समाजसेवी अनिल कुमार ने उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया, जबकि भलुई कॉलेज के प्राचार्य राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि उनके आदर्श नई पीढ़ी के लिए पथप्रदर्शक हैं।
कार्यक्रम में तपसी प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र राय, अमरनाथ चौहान, बी.एन. राय, आलोक राय, संजय सिंह, राजबल्लभ सिंह, संतोष सिंह, अमन, अशोक राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर से कहा कि राधिका देवी का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
अंत में शांति पाठ और पुष्पांजलि के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।