Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या
  • Breaking News

आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

जनवाद टाइम्स 22 January 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

आज आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र के गांव पुरा शिवलाल में दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी।

आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

हत्या से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया और लोग दहशत के मारे घरों में कैद हो गए। हत्यारे ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाने के बाद घरों में ताला लगा कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरा शिवलाल निवासी भीकम सिंह उम्र 55 साल का अपने पड़ोसी ज्ञान सिंह से कुछ दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था ।

आगरा के पुरा शिवलाल गांव में दबंगों ने की पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या

आज भीकम सिंह की बकरी ज्ञान सिंह के खेत में चली गई जिसे लेकर ज्ञान सिंह पक्ष तैश में आ गया और उसने अपने रिश्तेदार बदन सिंह, प्रेम सिंह, उदल सिंह, थान सिंह, घनश्याम आदि करीब एक दर्जन अन्य परिजनों के साथ मिलकर भीकम सिंह के घर पर धावा बोल दिया जहां भीकम सिंह पुत्र शोभाराम और जितेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह घर पर अकेले मिल गए। दोनों को अकेला पाकर ज्ञान सिंह व साथ आये अन्य एक दर्जन लोगों ने अवैध हथियारों से टीकम सिंह और उसके पुत्र जितेंद्र उम्र 22 वर्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।गोलियां चलने से आस पड़ोस के लोगों में दहशत फैल गई और वह अपने अपने घरों में दरवाजे खिड़कियां बंद कर गए छिप गए।गली में अपने जूते चप्पल छोड़कर जिसको जहां जगह मिली वहां छुप गया।

गोलियां बरसाने के बाद हत्यारे अपने घरों में ताला लगा कर फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिए आगरा भेजा लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा बबलू कुमार और एसपी पूर्वी अशोक बैंकट ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दिए अपने वक्तव्य में बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पिता पुत्र की हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था पिता पुत्र की हत्या गांव के लोग अचंभित रह गए।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनायी चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती
Next: Vaishali News : भाजपा की बैठक मे संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d