Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Praygraj News: जिलाधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन में लोगों के जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे है
  • Breaking News

Praygraj News: जिलाधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन में लोगों के जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे है

जनवाद टाइम्स 17 May 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Praygraj News: The District Magistrate is resolving people's complaints in Janta Darshan every day

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार को भी जनतादर्शन में लोगो की जन-शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कर रहे थे। जनता दर्शन में प्रार्थी प्रमोद कुमार केसरवानी निवासी ग्राम-गींज पोस्ट-चॉमू, थाना-बारा ने जिलाधिकारी से अपनी समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे एक पैर में हमेशा दर्द रहता है, जिसके कारण वह अपना जीविकोपार्जन के लिए कार्य करने में असमर्थ है, आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। परिवार का पालन पोषण करने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। प्रार्थी प्रमोद कुमार केसरवानी ने जिलाधिकारी से पैर का इलाज एवं जीविकोपार्जन हेतु स्थायी व्यवस्था के लिए राशन एवं घरेलू आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने के लिए आर्थिक मदद करने के लिए निवेदन किया।Praygraj News: The District Magistrate is resolving people's complaints in Janta Darshan every day

जिलाधिकारी ने प्रार्थी प्रमोद कुमार केसरवानी की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए उन्हें सभी अनुमन्य सरकारी सुविधाए जिसके लिए वह पात्र हैं उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने जनता दर्शन के समय वहां पर उपस्थित अधिकारियों से जन-सहयोग के माध्यम से प्रार्थी-प्रमोद कुमार केसरवानी के लिए राशन की दुकान खोले जाने हेतु खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था किये जाने हेतु एक लाख रूपये की आर्थिक मदद किये जाने के लिए कहा, जिससे कि प्रार्थी प्रमोद कुमार केसरवानी अपने जीविकोपार्जन के लिए राशन की दुकान खोलने सहित अपने पैर का इलाज भी करा सके।

Praygraj News: The District Magistrate is resolving people's complaints in Janta Darshan every day

जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि राशन की दुकान खोलने हेतु प्रमोद कुमार केसरवानी को एक लाख रुपये का खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और शीघ्र ही सहयोग धनराशि से दुकान खोलने हेतु सामान उपलब्ध करा दिया जायेगा l

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj news:गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप, हीटवेव व गर्मी से बचाव के लिए अपनायें विभिन्न उपाय
Next: Prayagraj news:केंद्रीय कारागार नैनी में नशा मुक्ति विषयक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d