Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Sports
  • Technology
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News:माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लगभग 5 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
  • Breaking News

Prayaagraj News:माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लगभग 5 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

जनवाद टाइम्स 7 January 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayaagraj News:माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लगभग 5 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

रिपोर्ट विजय कुमार

6 जनवरी 2023 को माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी श्री विवेक चतुर्वेदी एवं श्री दयानंद प्रसाद ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सभी सेक्टरों एवं घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।IMG 20230107 WA0057

सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की कोताही ना हो यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रात से ही भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में तैनात अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। भ्रमणशील अफसरों में पुलिस अपर महानिदेशक श्री भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री चंद्र प्रकाश, पुलिस अपर आयुक्त श्री आकाश कुलहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, श्री राजीव नारायण मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक मेला श्री आदित्य शुक्ला शामिल रहे।Prayaagraj News:माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लगभग 5 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

श्रद्धालुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु पूरे मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अलाव की भी व्यवस्था कराई गई थी तथा पूरे स्नान की अवधि में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण
Next: Bihar. News ठंड की आपदा को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच पिता के पुण्य तिथि पर कंबल का वितरण

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d