Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :म्योहाल क्रीड़ा संकुल केे स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं/सम्मान समारोह का किया जायेगा आयोजन
  • Breaking News

Prayagraj News :म्योहाल क्रीड़ा संकुल केे स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं/सम्मान समारोह का किया जायेगा आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 August 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20220824-WA0008

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स में ऐतिहासिक म्योहाल क्रीड़ा संकुल के 50 वर्ष पूर्ण होने के स्वर्ण जयंती 2022 के अवसर पर अमिताभ बच्चन स्पोर्टस काम्पलेक्स में 01 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं/सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।Prayagraj News :म्योहाल क्रीड़ा संकुल केे स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं/सम्मान समारोह का किया जायेगा आयोजन

बैठक में जिलाधिकारी ने आयोजन को सकुशल एवं भव्य ढंग से आयोजित कराये जाने हेतु विभिन्न अधिकारियों को उनको सौंपे गये दायित्वों को भली प्रकार से निर्वहन करते हुए आयोजन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पांसर शिप समिति, वित्तीय समिति, प्रचार-प्रचार समिति, साफ-सफाई समिति, मंच व्यवस्था एवं डेकोरेशन समिति, आवास व्यवस्था समिति, ट्रांसपोर्ट समिति, जल-पान एवं भोजन समिति, उद्घाटन एवं समापन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, पुरस्कार निर्धारण एवं वितरण समिति, खेल मैदान रख-रखाव समिति, खेल किट वितरण समिति, प्रतियोगिता संचालन समिति, खेल-प्रतियोगिता तकनीकी समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति, सुरक्षा व्यवस्था समिति, प्रोटोकाॅल समिति के अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए आयोजन को भव्य रूप से आयोजित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाईयां सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20220824 WA0008
बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काम्पलेक्स म्योहाल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है, जिसमें उद्यान अधिकारी को पेड़ों की कटिंग सुव्यस्थित ढंग से कराये जाने तथा नगर निगम को नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने, पीडब्लूडी को स्पोटर्स काम्पलेक्स के अंदर मरम्मतीकरण का कार्य ठीक ढंग से कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट, पीडी श्री ए0के0 मौर्या, अपर नगर आयुक्त श्री अरविंद राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Next: प्रतापगढ में विकास खण्ड मान्धाता के सराय भीम सेन गौशाला में साफ सफाई व चारे की ब्यवस्था का कार्य तेजी से सुरू 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d