रिपोर्ट विजय कुमार
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया है कि जनपद में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने एवं जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा दिनांक 15.06.2023 को संगम सभागार कक्ष में मध्यान्ह 12:00 बजे जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त Buyers और Sellers, स्थानीय उद्योग संघ, एमएसएमई संघ, स्थानीय निर्माता/विक्रेता अनुसूचित बैंक, राज्य में स्थित केन्द्रीय पीएसयू, राज्य/जिले में केन्द्रीय सरकारी कार्यालय, राज्य पीएसयू और स्थानीय निकाय को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किये जाने हेतु आमंत्रित किया जाता है।