Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: पांच दिवसीय आवासीय अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक ने किया
  • Breaking News

Prayagraj News: पांच दिवसीय आवासीय अंतर्जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक ने किया

जनवाद टाइम्स 29 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The Honorable MLA inaugurated the five-day residential inter-district youth exchange program

रिपोर्ट विजय कुमार

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के महत्वपूर्ण 5 दिवसीय , आवासीय अंतर जनपदीय युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य शिक्षा संस्थान में फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। गुरु प्रसाद मौर्य ने प्रतिभागियों का प्रयागराज आगमन पर पूरे उत्साह से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, उन्होंने देश की इस नौजवान ऊर्जा को अपने देश के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार कर सही दिशा में लगाने हेतु प्रेरित किया।

Prayagraj News: The Honorable MLA inaugurated the five-day residential inter-district youth exchange programविरासत को विकास से जोड़कर विकास की तरफ एक साथ अग्रसर होने का आवाहन किया।उन्होंने बताया कि उनके अनुभवों में मथुरा के लोगों का व्यवहार बहुत स्नेहिल रहा है, कार्यक्रम में मथुरा जनपद से कुल 25 प्रतिभागियों तथा 2 टीम लीडरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का निर्देशन कर रही जिला युवा अधिकारी प्रयागराज जागृति पाण्डेय ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य है देश के युवाओं को विभिन्न जनपदों की संस्कृतियों को समझना और जुड़ाव का विकास करना है। संस्थान के प्राचार्य नवल किशोर तथा प्रवक्ता रितेश कुमार ने भी युवाओं का संस्थान की तरफ से स्वागत अभिनंदन किया। जागृति पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए सूचित किया कि मथुरा की इस ऊर्जावान टीम को प्रयागराज की विरासत और धरोहरों, संस्कृतियों को नजदीक से दिखाने हेतु विभिन्न सरकारी विभागों से अधिकारियों द्वारा ज्ञान सत्रों, एवं दो दिवस में प्रयागराज के निषाद पार्क, इलाहाबाद संग्रहालय, जी बी पंत स्थित संग्रहालय, चन्द्रशेखर आजाद पार्क युवा मंडलों के भ्रमण, ख़ुशरो बाग, गंगा टास्क फोर्स, लेटे हनुमान मंदिर, संगम, नैनी पुल, अरेल घाट आदि का क्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा । नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक ने युवाओं को उत्साहित करते हुए कार्यक्रम की महत्ता तथा प्रयागराज के पूरे उत्तर प्रदेश में महत्व पर प्रकाश डाला।

Prayagraj News: The Honorable MLA inaugurated the five-day residential inter-district youth exchange program
इस कार्यक्रम में जिला कार्यालय से लेखाकार, अदनान खान, राज्य प्रशिक्षक राम अवध कुशवाहा तथा कौड़ीहार के पूर्व स्वयं सेवक कुलदीप मिश्रा, केतन कुमार ने प्रतिभागियों के व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अमरेश दुबे की भी उपस्थिति रही।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Lucknow News: वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कृषकों की आय एवं कृषि उत्पादन में हुई बढ़ोत्तरी
Next: Prayagraj News:हमारी सरकार सभी के हितो का ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव, जाति, धर्म से ऊपर उठकर सबके विकास व समृद्धि के लिए कृतसंकल्पित-मा0 मंत्री

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d