Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना, सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • Breaking News

Prayagraj News:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना, सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 6 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The District Magistrate met the flood affected people and learned about their problems, gave instructions for immediate solution of all the problems

रिपोर्ट विजयकुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को बाढ़ के दृष्टिगत बलुआ घाट, गऊ घाट, ककरा दुबावल स्थित दुर्वासा घाट, ग्राम धोकरी उपरहार तहसील फूलपुर एवं मोरी-दारागंज पम्पिंग स्टेशन पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।IMG 20250806 WA0079

जिलाधिकारी ने ककरा दुबावल स्थित दुर्वासा घाट पहुंचकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने श्यामलाल और अन्य नाविकों से भी बात कर दुर्वासा घाट के सामने दूसरी ओर कछार में खेती और पशुपालन करने हेतु अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि लोगो का स्थायी निवास स्थान सुरक्षित स्थान पर है, और जो लोग कछार में फंसे थे उन्हें वहां से निकाल लिया गया है। कुछ लोग अभी भी है लेकिन सुरक्षित स्थान पर है। उनके लिए नाव की व्यवस्था उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फूलपुर को बाढ़ प्रभावित लोंगो के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।IMG 20250806 WA0078

जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित ग्राम धोकरी उपरहार तहसील फूलपुर पहुंचकर बाढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गाँव के लोगो के द्वारा बताया गया कि गांव के कुछ घर पानी से घिरे हुए हैं और उन लोगों ने गांव में ही दूसरे लोगों के यहां आश्रय लिया है। पशुओं को भी अन्यत्र रखा गया है और उनके लिए चारे की आवश्यकता है, जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फूलपुर को बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी से पानी से घिरे हुए घरों का नाव से जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने दारागंज स्थित मोरी पम्पिंग स्टेशन की क्रियाशीलता का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को पानी निकासी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने एवं परेड ग्राउंड में बरसात की वजह से भरे पानी को पम्प से निकालने के लिए कहा है।IMG 20250806 WA0076

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी घटना शुरू हुआ है, स्थितियां पहले से बेहतर है। दोनो नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो के लिए 23 बाढ़ राहत शिविर चल रहे है, जिसमें लगभग 8000 से ज्यादा लोग रह रहे है। राहत शिविर में रह रहे लोगो के लिए गुणवत्तापूर्ण खाना, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है, वहां पर संक्रामक रोग न फैले, इसके दृष्टिगत नगर क्षेत्र में नगर निगम को व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की पूरी टीम युद्ध स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगो को मदद पहुंचा रहे है। पर्याप्त संख्या में नाव लगायी गयी है। जो लोग बाढ़ में फंसे है, वहां पर राशन किट के वितरण के साथ अन्य जरूरत का समान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से चल रही है तथा कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से क्रियाशील है।

Prayagraj News: The District Magistrate met the flood affected people and learned about their problems, gave instructions for immediate solution of all the problems

बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को कोई भी समस्या हो, वह दिए गए कंट्रोल रूम के नम्बरः- 0532-2641577, 0532 2641578, 0532-2641597, 0532-2641598 एवं 1077 व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, उपजिलाधिकारी फूलपुर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Lucknow News:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
Next: Prayagraj News:मण्डलायुक्त बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d