Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: जिलाधिकारी ने आपसी भाई-चारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने आपसी भाई-चारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील

जनवाद टाइम्स 4 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The District Magistrate appealed to celebrate the festivals peacefully with mutual brotherhood and harmony

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में आगामी होली पर्व एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: The District Magistrate appealed to celebrate the festivals peacefully with mutual brotherhood and harmony
बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य, नगर निगम, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की इंटर्नल बैठक कर इसकी सूचना 07 मार्च तक उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने सभी चौराहों पर पुलिस कर्मिंयों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने व शराब की दुकानों को निर्धारित समय पर बंद किए जाने के निर्देश दिए है।Prayagraj News: The District Magistrate appealed to celebrate the festivals peacefully with mutual brotherhood and harmony

बैठक में जिलाधिकारी ने कलेक्टरेट परिसर में बनाये गये कंट्रोल रूम को क्रियाशील रखने और वहां पर अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाने के निर्देश दिए है। कंट्रोल रूम का नम्बर -0532-2641577 , 0532-2641578 है।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेªटों एवं सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी के साथ बैठक करने और सभी होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को मार्गों पर लटकते हुए तारों को तत्काल ठीक कराये जाने व बिजली तारों के नीचे होलिका दहन स्थल न रहे, सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं जल निगम को पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से फायर टेण्डर को एलर्ट मोड में रखने व मोबाइल दस्ते को क्रियाशील रखकर किसी घटना की स्थिति में क्विक रिस्पांड करने के लिए कहा है। उन्होंने इस अवसर पर ओवर स्पीडिंग रोकने, नशे की हालत में वाहन न चलाये जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखने, किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाये, मिलावटी खाद्य-पदार्थों की बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त ने सभी से आपसी भाई-चारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील की है।Prayagraj News: The District Magistrate appealed to celebrate the festivals peacefully with mutual brotherhood and harmony

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री एन0 कोलांची, सभी डीसीपी, अपर जिलाधिकारीगणों के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया
Next: Bihar News-मन लगाकर पढ़ें और मन लगाकर खेलें    : जिलाधिकारी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d