Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News:डिजिटल साक्षरता के माध्यम से कौशल प्रदान करना लक्ष्य- प्रोफेसर सत्यकाम
  • Breaking News

Prayagraj News:डिजिटल साक्षरता के माध्यम से कौशल प्रदान करना लक्ष्य- प्रोफेसर सत्यकाम

जनवाद टाइम्स 23 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The aim is to provide skills through digital literacy – Professor Satyakam

रिपोर्ट विजय कुमार

उ प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को विश्वविद्यालय एवं इसके क्षेत्रीय केंद्रों व अध्ययन केन्द्रों में स्वयं-एनपीटीईएल पाठ्‌यक्रमों का एकीकरण एवं क्रियान्वयन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

Prayagraj News: The aim is to provide skills through digital literacy – Professor Satyakam

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं को स्वयं – एनपीटीईएल प्लेटफार्म से जोड़‌ना और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षण पद्धतियों में नवाचार लाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति आचार्य सत्यकाम ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा जगत के तकनीकी परिवेश में स्वयं पोर्टल का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने में स्वयं प्लेटफार्म की अहम भूमिका है तथा नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य को प्राप्त करने में स्वयं प्लेटफार्म महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे सभी स्वयं से कम से कम एक पाठ्यक्रम में प्रवेश लें और उसका अनुभव अपनी शिक्षण पद्धति में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ ही डिजिटल साक्षरता के माध्यम से कौशल प्रदान करना है। यही मुक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य है।
मुख्य वक्ता आई आई टी कानपुर की परियोजना वैज्ञानिक एवं लोकल चैप्टर समन्वयक डॉ अंगना सेन गुप्ता ने कहा कि स्वयं प्लेटफार्म भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो डिजिटल डिवाइस को पाटने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Prayagraj News: The aim is to provide skills through digital literacy – Professor Satyakam
डॉ गुप्ता ने स्वयं-एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों के एकीकरण,उनके लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया, क्रेडिट ट्रांसफर, परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन के साथ ही शिक्षकों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने स्वयं प्लेटफार्म पर कोर्स में नामांकन तथा पाठ्य सामग्री तक पहुंचने की प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया। उन्होंने बताया कि स्वयं पाठ्यक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए आंतरिक तथा अंतिम मूल्यांकन परीक्षा में अलग-अलग व न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।Prayagraj News: The aim is to provide skills through digital literacy – Professor Satyakam

संयोजक प्रो ए.के.मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की विषयवस्तु एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। संचालन डॉ ज्ञान प्रकाश यादव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ सी. के. सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी विद्याशाखा के निदेशक, आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य एवं ऑनलाइन माध्यम से सभी क्षेत्रीय केंद्रों व अध्ययन केंद्रों के समन्यवक उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन
Next: Prayagraj News: व्यापक जनसहभागिता के साथ प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर आयोजित करायें कार्यक्रम

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

क्या आप अपने शहर के विधायक के किये गए कार्यों से कितना संतुष्ट है
  • Add your answer

You may have missed

UPSC 2025 Result में 32वीं रैंक पाने वाले IAS उत्कर्ष यादव
  • Agra
  • Breaking News
  • UP News

UPSC 2025 : उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल कर बने IAS

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • UPSC 2025 : उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल कर बने IAS
  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • UPSC 2025 : उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल कर बने IAS
  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d