रिपोर्ट विजय कुमार
तीर्थराज प्रयागराज की वरिष्ठ साहित्यकार जया मोहन को भारत नेपाल साहित्यिक महोत्सव के त्रिदिवसीय आयोजन में साहित्य सेवा हेतु ‘बृज शिरोमणि’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह आयोजन वृंदावन में 21 मार्च से 23 मार्च तक रहा जिसमे भारत व नेपाल के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में वहां की सांसद हेमामलिनी ने साहित्यकारों को उनकी साहित्य सेवा को सराहा व उन्हें शुभकामना दी।दोनों देशों के साहित्यकारों के विचारों का आदान प्रदान किया।
साहित्य के क्षेत्र में भारत एवं नेपाल द्वारा इस प्रकार की पहल दोनों देशों के संबंधों को भविष्य में और अधिक प्रगाढ़ करेगी।