Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News:जिलाधिकारी द्वारा अवैध बस स्टैंड , डग्गामार बसों को अवैध रूप से खडी करने, अवैध संचालन , किराये एवं अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने के समाधान के लिए समीक्षा बैठक
  • Breaking News

Prayagraj News:जिलाधिकारी द्वारा अवैध बस स्टैंड , डग्गामार बसों को अवैध रूप से खडी करने, अवैध संचालन , किराये एवं अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने के समाधान के लिए समीक्षा बैठक

जनवाद टाइम्स 1 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Review meeting by the District Magistrate to find solutions to the problems of traffic disruption due to illegal bus stands, illegal parking of illegal buses, illegal operation, rent and unauthorized parking

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा सोमवार को अवैध बस स्टैंड , डग्गामार बसों को अवैध रूप से खडी करने, अवैध संचालन , किराये एवं अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने से जाम की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी और इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं ।IMG 20250401 WA0004

बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस अधीक्षक , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, अपर नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से बस स्टैंड के पास एवं शहर के अन्य स्थानों पर अवैध बस स्टैंड एवं डग्गामार बसों की अवैध रूप से पार्किंग किए जाने के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है ।IMG 20250401 WA0006

उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर और चालान काटे जाने की कार्रवाई करने एवं बस अड्डे के पास अवैध रूप से बसों का संचालन न होने पाए, इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज से कहा कि सरकारी बस अड्डे के सामने किसी भी अवैध/प्राइवेट बस को खड़ी नहीं होने दें और यदि जबरदस्ती खड़ी की जाती हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक यातायात को दें और यातायात पुलिस के द्वारा अवैध बसों, ड्राईवरों, एवं बस मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित की जाए । उन्होंने यातायात पुलिस को अपने स्तर पर भी एक टीम बनाकर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा है ।

IMG 20250401 WA0003

जिलाधिकारी ने बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को प्राइवेट बसों की पार्किंग हेतु यथाशीघ्र उपयुक्त स्थान का चयन करने एवं वहां पर नगर निगम के द्वारा प्राइवेट बस पार्किंग का बोर्ड भी लगवाए जाने के लिए निर्देशित किया है ।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवैध पार्किंग एवं डग्गामार बसों के विरुद्ध 25 मार्च से 29 मार्च के मध्य चलाए गए अभियान में प्रवर्तन की कृत कार्यवाहियों की पृक्छा पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के द्वारा बताया गया कि इस अवधि में परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अवैध पार्किंग किए जाने पर कुल 52 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी और 18 बस को सीज किया गया है एवं जुर्माने के रूप में कुल 6.5 लाख रुपये वसूले गए हैं l जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक के पश्चात्‌ आज से ही पुनः यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से इनके विरुद्ध अभियान चलाया जाए lजिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज अवैध पार्किंग एवं डग्गामार बसों के विरुद्ध सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं यातायात पुलिस के द्वारा कार्यवाई की गयी । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा सड़क के किनारे अनधिकृत रूप से बसों की पार्किंग पाये जाने प़र 8 बसों का चालान एवं परमिट शर्तों के उल्लंघन में 5 बसों पर कार्रवाई की गयी है । इसी प्रकार यातायात पुलिस के द्वारा भी कुल 60 डग्गामार बसों के चालान किए गए हैं ।Prayagraj News: Review meeting by the District Magistrate to find solutions to the problems of traffic disruption due to illegal bus stands, illegal parking of illegal buses, illegal operation, rent and unauthorized parking

इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक श्री कुलदीप सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अरविंद कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अलका शुक्ला, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एम0के0 त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News:-पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित डीपीआर के विरोध में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 1 लक्ष्मी स्थान के निकट किसानों ने बैठक कर गैर जरूरी इस एक्सप्रेसवे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की
Next: Bihar News:-रामनवमी की तैयारी को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d