Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी
  • Breaking News

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

जनवाद टाइम्स 30 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गुरूवार को जहाँगीराबाद नैनी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

इस अवसर पर मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार एवं यमुनापार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरएम रोडवेज श्री टी0के0 बिसेन ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के सौजन्य से फेम योजना के अन्तर्गत नगरीय विकास विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज को 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करायी जानी है, जिसमें से प्रथम चरण में 25 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विभिन्न क्षेत्रों में किया जायेगा, जिसके क्रम में मा0 मंत्री तथा अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा आज 15 बसों के संचालन का शुभारम्भ किया गया। बसों का संचालन रेलवे स्टेशन से लालगोपालगंज, रेमण्ड(नैनी) से शान्तिपुरम(फाफामऊ), त्रिवेणीपुरम झूंसी से पूरामुफ्ती बमरौली, बैरहना से शंकरगढ़ एवं सिविल लाइंस से प्रतापपुर फूलपुर मार्गों पर किया जायेगा।

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रयागराज के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इन बसों के संचालन से आमजन को सुविधा होगी तथा प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में तेजी के साथ आगे की ओर बढ़ रहा है।

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

उन्होंने कहा कि धर्म, जाति से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर सरकार के द्वारा पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने कहा कि प्रयागराज के लिए यह बहुत बड़ी सौगात मिल रही है, इसके लिए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं, इससे आमजन को सुविधा मिलेगी।

 

 

 

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदी

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रवि रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजनमानस को प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण से राहत तथा पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल आयात के खर्चंे में कमी आयेगी।

 

Prayagraj News :इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को होगी सुविधा -नंदीप्रयागराज की जनता को आवागमन हेतु वातानुकूलित प्रदूषण मुक्त बस की सुविधा प्राप्त होगी। बस में ए0सी0 और ब्लोवर की व्यवस्था के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस में सीसीटीवी कैमरा, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर से चढ़ने हेतु रैम्प, इमरजेंसी में सूचना के लिए चालक के पास उत्घोषण यंत्र, 02 अग्निशमन यंत्र, आटोमेटिक डोर सेंसर, कोई घटना घटित होने पर बस से बाहर निकलने के लिए ग्लास तोड़ने हेतु हैमर व यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बसों में बस को रोकने के हेतु गेट के पास बटन लगाया गया है। आर0एम0 रोडवेज ने बताया कि प्रयागराज सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लि0 द्वारा जनपद में संचालित इलेक्ट्रिक बसों का किराया पहले 3 किमी0 तक 10 रूपये, 3-6 किमी0 तक 15, 6 से 10 किमी0 तक 20, 10 से 14 किमी0 तक 25, 14 से 19 किमी0 तक 30, 19 से 24 किमी0 तक 35, 24 से 30 किमी0 तक 40, 30 से 36 किमी0 तक 45 एवं 36 से 42 किमी0 तक 50 रूपये तय किया गया है। इस अवसर पर श्री रघुनाथ द्विवेदी, पीएमआई की तरफ से श्री जयदीप वर्मा, रोडवेज एवं नगर निगम के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: कपड़ा, जूता, ईट भट्टा पर बढ़ी जीएसटी स्वीकार नहीं: व्यापार मंडल
Next: Bihar News : मोतिहारी के पंडितपुर में नाग बाबा के रूप मे देखा गया गोभी का फूल

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d