रिपोर्ट विजय कुमार
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनसामान्य को जागरूक करने के लिए सुभाष चैराहा से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क तक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।
साइकिल यात्रा को मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
इस साइकिल रैली में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, एमएलसी श्री सुरेन्द्र चैधरी, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया। साइकिल रैली के माध्यम से लोगो को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने एवं प्रत्येक घर व अपने-अपने संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।