रिपोर्ट विजय कुमार
मा0 राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल 04 जनवरी, 2022 को प्रातः 10 :00 बजे प्रयागराज आयेंगी। तत्पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय, नैनी कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

मा0 राज्यपाल महोदया अपरान्ह 03:00 बजे से 04:00 बजे तक इलाहाबाद संग्रहालय में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया अपरान्ह 04:35 पर प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
