Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण
  • Breaking News

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 12 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210912-WA0114

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण व प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही मा0 राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कैम्पस में पौधारोपण भी किया। लोकार्पण के उपरांत मा0 राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय कैम्पस में बने परीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में 35 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए फर्नीचर, खिलौने आदि से सम्बंधित किट का वितरण किया साथ ही 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए उनसें संवाद भी किया।

 

IMG 20210912 WA0114 इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं व ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मा0 राज्यपाल महोदया ने पांच गर्भवती महिलाओं श्रीमती अंतिमा साहू, श्रीमती रेनू, श्रीमती अंतिमा मिश्रा, श्रीमती रानी गिरी एवं श्रीमती सरिता को माथे पर टीका लगाकर व पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट कर गोद भराई की रस्म पूरी की।

 

IMG 20210912 WA0115कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 राज्यपाल महोदया ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र में गरीबों के बच्चे आते है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करें, उन्हें पौष्टिक आहार के साथ-साथ उन्हें प्यार, दुलार भी मिलना चाहिए। यह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है।

 

IMG 20210912 WA0116उन्होंने सम्पन्न लोगो, विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय से सम्बंधित कालेजों आदि से आह्वाहन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद ले, जिससे वहां पर किसी भी मूलभूत सुविधा की कमी न होने पाये। आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जो आज खिलौने आदि चीजे वितरित की गयी है, उससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास के साथ उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों में खेल-कूद का माहौल मिलेगा, जिससे उनका आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मन लगेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपना जन्मदिन कहीं बाहर जाकर या पार्टी करके मनाने के बजाय आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को खुशी मिलेगी इसके साथ ही आप लोगों को भी संतुष्टि का अनुभव होगा। मा0 राज्यपाल महोदया ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग अपने-अपने गांवों के विकास के साथ-साथ अपने गांवों में कुपोषित व टीबी से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें गोद लेकर उनका समुचित ध्यान रखे और गांव के सम्पन्न परिवारों को भी इस सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों व सम्पन्न लोगो से अपील की कि सभी लोग मिलकर टीबी से पीड़ित एक-एक बच्चों को गोद लेकर उनका ध्यान रखे और बीमारी से उनको मुक्ति दिलाने का प्रयास करें। टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रसव के दौरान किसी भी बच्चे की मृत्यु न हो, यह भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है। आशा बहुएं यह प्रण करें कि किसी भी बच्चे की डिलीवरी घर पर न हो साथ ही गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण से सम्बंधित सारी जानकारी समय≤ पर दी जाती रहे व सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान के बारे में उनको जानकारी दी जाये। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने-पीने से लेकर अन्य आवश्यक बातों के बारे में आशा बहुओं द्वारा सम्पूर्ण जानकारी लगातार दी जानी चाहिए।

 

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पणउन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने मन में अच्छे विचार व अच्छी सोच रखनी चाहिए साथ ही उन्हें अच्छा पौष्टिक आहार लेना चाहिए। मा0 राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयी हुई बच्चों की माताओं से कहा कि आप आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को रोज भेजे। माताओं को बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के कुलपित डाॅ0 अखिलेश कुमार सिंह ने मा0 राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Lucknow News: मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के नियोजित प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है
Next: Etawah News: दो सगी बहनों के साथ गैगरेप करने वाले तीन अभियुक्तों को 12 घण्टे में गिरफ्तार किया गया।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d