Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News:मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
  • Breaking News

Prayagraj News:मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

जनवाद टाइम्स 6 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Hon'ble Deputy Chief Minister did an aerial survey of flood affected areas

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सोमवार को हेलीकॉप्टर से दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। तत्पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ब्वायज हाईस्कूल एण्ड कालेज एवं वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एण्ड कालेज में बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर रह रहे लोगो से बातचीत करते हुए उनसे उन्हें उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

Prayagraj News: Hon'ble Deputy Chief Minister did an aerial survey of flood affected areas

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो से बाढ़ राहत केन्द्र में मिल रहे चाय, नाश्ता, खाना, बच्चो के लिए दूध आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वहां पर रह रहे लोगो ने प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर चाय, नाश्ता, खाना की बढ़िया व्यवस्था है तथा सब समय पर मिल रहा है और हमें यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत केन्द्र में प्रवास कर रहे लोगो को मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अपने हाथों से खाद्यय सामाग्री का वितरण किया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से बाढ़ राहत केन्द्रों में इसी प्रकार भोजन, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण इसे सेवा का अवसर मानते हुए सेवाभाव से कार्य करें तथा बाढ़ प्रभावित लोगो को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करायें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को एलर्ट मोड़ पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में रहे रहे लोगो से कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित हुए आप लोगो के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की गयी है। यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, तो हेल्प लाइन नम्बर पर जानकारी ले सकते है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है, सरकार उनकी हर समस्या को देख रही है, बाढ़ की वजह से जिसका जो भी नुकसान हुआ होगा, बाढ़ के बाद उसका आकलन कर उसकी क्षतिपूर्ति की जायेगी।Prayagraj News: Hon'ble Deputy Chief Minister did an aerial survey of flood affected areas

माननीय उपमुख्यमंत्री जी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रयागराज का बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इस वर्ष की बाढ़ वर्ष 2013 का भी रिकार्ड तोड़ने की ओर दिखायी दे रही है। बहुत से लोगो के घर, खेत बाढ़ के प्रभाव में आये है। प्रभावित हुए लोग बाढ़ राहत शिविरों में आकर रह रहे है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगो के खाना, पानी, रहने, दवाओं व अन्य जरूरतों की व्यवस्था की है। प्रशासनिक अधिकारी यह सभी व्यवस्थायें बाढ़ प्रभावित लोगो तक ठीक ढंग से पहुंचाये, इसके निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए है। *उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक सूत्रीय प्रयास है कि ‘‘बाढ़ जहां पर भी है, राहत वहां पर है’’।* मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो को सूखा राशन की किट भी उपलब्ध करायी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक
Next: Praygraj News: जिलाधिकारी में बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d