Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :सभी संत महात्माओं ने 22 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में दिव्या एवं भव्य रामोत्सव मनाने पर सहमति जताई
  • Breaking News

Prayagraj News :सभी संत महात्माओं ने 22 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में दिव्या एवं भव्य रामोत्सव मनाने पर सहमति जताई

जनवाद टाइम्स 17 January 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: All the Saints and Mahatmas agreed to celebrate Divya and grand Ramotsav in Magh Mela area on 22nd January.

रिपोर्ट विजय कुमार

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत माघ मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता एवं अपर माघ मेला अधिकारी श्री विवेक चतुर्वेदी की उपस्थिति में माघ मेले में आए सभी प्रमुख संतों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी संत महात्माओं ने 22 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में दिव्या एवं भव्य रामोत्सव मनाने पर सहमति जताई। सभी संतो ने उस दिन मेला क्षेत्र को रामधुनी से रमने की इच्छा जताते हुए जगह-जगह दीपोत्सव कार्यक्रम, अखंड रामायण पाठ एवं सुंदरकांड पाठ तथा शाम को एक भव्य गंगा आरती करने की बात कही। इस अवसर पर मेला प्रशासन भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण करेगा तथा पूरे मेला क्षेत्र में एक विशेष सफाई अभियान चलाते हुए पूर्णता: स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी।Prayagraj News: All the Saints and Mahatmas agreed to celebrate Divya and grand Ramotsav in Magh Mela area on 22nd January.

बैठक में आए महात्माओं में से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी ने अपने यहां विशेष कार्यक्रम करने की बात कहते हुए अपने पूरे परिसर को दीपों से सजाने की बात की। वही खाक चौक के अध्यक्ष ने सबको साथ लेते हुए रामोत्सव मनाने तथा खाक चौक के अन्य संन्यासियों ने 22 को सुंदरकांड पाठ करने तथा कई स्थानों पर 21 से ही अखंड रामायण का पाठ शुरू करने की बात कही। खाक चौक के कुछ अन्य संन्यासियों ने 22 तारीख को दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाते हुए खाक चौक के 341 कैपों में से हर कैंप के सामने 108 दीप जलाने की बात कही। आचार्य बाडा के महामंत्री ने 22 तारीख को राम लला की एक भव्य शोभा यात्रा निकालने का भी प्रस्ताव दिया। साथ ही माघ मेला क्षेत्र में रह रहे कल्पवासीयों एवं श्रद्धालुओं तथा नगर वासियों से इस कार्यक्रम की भव्यता बढाने के दृष्टिगत हर घर आरती, दीपोत्सव एवं दीपों की रंगोली बनाकर राम लला का स्वागत करने की भी अपील की।Prayagraj News: All the Saints and Mahatmas agreed to celebrate Divya and grand Ramotsav in Magh Mela area on 22nd January.

बैठक में पूरे उत्साह के साथ सभी संत जनों ने राम लला का स्वागत पूरी भव्यता के साथ करने की बात कही जिस पर मेला प्रशासन ने पूर्णता: सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News : एनडीआरएफ ने माघ मेला पुलिस लाइन में दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Next: Bihar News बगहा में मां बेटी की डबल हत्या से सनसनी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d