Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में 249 को मिली नौकरी
  • Breaking News

Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में 249 को मिली नौकरी

जनवाद टाइम्स 26 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: 249 got jobs in the job fair of Open University

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सरस्वती परिसर में शुक्रवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

IMG 20250426 WA0004प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ ज्ञानप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों की 13 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की गयी। रोजगार मेले में आए हुए अभ्यर्थियों ने मौके पर ही रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया। जिसके पश्चात वे साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सके। रोजगार मेले में कुल 445 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी कंपनियों में कुल 249 अभ्यर्थी चयनित हुए। इससे पूर्व सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम एवं सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के सहायक निदेशक श्री राजीव कुमार यादव ने किया।
अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने प्रतिभागियों से कहा कि कार्य करने के लिए यदि घर से दूर रहना पड़े तो इसमें हिचक नहीं होनी चाहिए। यह परिवर्तन व्यक्ति के व्यक्तित्व में विकास करता है एवं जीवन में अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए एक कदम अवश्य उठाइए। योग्यता एवं क्षमता के अनुसार सेवा करने का मौका मिलेगा। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार यादव, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन, प्रयागराज ने प्रतिभागियों से कहा कि शुरुआत महत्वपूर्ण होती है। एक बार शुरुआत करने के बाद व्यक्ति परिश्रम से सफलता के नए आयाम स्थापित करता है।Prayagraj News: 249 got jobs in the job fair of Open University

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्लेसमेंट सेल डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News:उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम योजनान्तर्गत कम पूँजी में उद्यम स्थापना व रोजगार सृजन में अग्रणी
Next: Prayagraj News “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ विषयक संविधान पर आधारित सेमिनार/व्याख्यान का किया गया आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d