आगरा । बाह विधानसभा में समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पी डी ए चौपाल का आयोजन प्रोफेसर निर्भय सिंह गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रवीण चौधरी रहे चौपाल का संचालन मनोज तिवारी द्वारा किया गया ।

प्रवीण चौधरी ने समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए शिक्षकों के प्रति कार्यों का वर्णन किया उन्होंने कहा की शिक्षक हिट केवल समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है ।

प्रोफेसर निर्भय सिंह गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने कहा वर्तमान सरकार शिक्षकों की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही है । केवल हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद पर ही ध्यान दे रही है रोजी रोटी रोजगार की तरफ कोई ध्यान नहीं है ,आज बेरोजगारी चरम पर है ।

शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है अतः रोजी रोटी रोजगार के लिए 2027 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें जो युवाओं की आस है।
श्रीनिवास यादव महानगर अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने पूर्व सरकार की उपलब्धियां बतायीं इस सभा में पुष्पेंद्र सारस्वत जिला उपाध्यक्ष मथुरा इंद्रपाल सिंह ओंकार निखिल कुमार फरहत खान शाहिद आलम धर्मवीर गुर्जर दिनेश यादव बिहारी आदि पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी सम्मिलित हुए।