दरोगा पद पर चयनित छात्र को सम्मानित करने पहुंचे आँगनवाड़ी संघ के जिलाध्यक्ष नीतू सिह।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/लालगंज प्रखंड क्षेत्र के घटारो मध्य पंचायत के दरोगा पद पर चयनित दो अभ्यर्थी को सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सम्मानित किया।दरोगा पद पर चयनित मो जाहिद अख्तर घटारो ग्राम निवासी मो अयाज अहमद अंसारी का पुत्र है।तो निवेदिता नामिडीह गांव के स्व,टुन टुन सिह की पुत्री है।दोनो चयनित अभ्यर्थियों को नामिडीह गांव मे आयोजित सम्मान समारोह मे आँगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष नीतू सिह पैक्स अध्यक्ष शम्भु सिह अरूण सिह रौजीत कुमार राजकिशोर सिह आदि ने सम्मानित किया।इस मौके पर आँगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटारो मध्य पंचायत के लिए काफी गर्व की बात है। कि एक ही पंचायत से दो विद्दार्थी एक साथ दरोगा पद के लिए चयनित हूए है।दोनो सामान्य परिवार से आते है।निवेदिता अपने पिता के मृत्यु के बाद अभाव मे जिदगी गुजर बसर करने के बाद भी अपना हौसला नही हारी ।और अपना मुकाम हासिल करके परिवार के साथ साथ पंचायत व प्रखंड का नाम रौशन किया है।इससे अन्य छात्र छात्राओं को भु प्रेरणा लेकर आगे बढने का प्रयास करना चाहिए। सम्मान समारोह मे सौरभ कुमार रौशन कुमार मो नन्हे अंसारी, जावेद अख्तर सुमित्रा देवी अख्ततरी बेगम मो रेयाज अ़सारी आदि उपस्थित थे।