Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • 24 देशों की सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 फाइनलिस्ट ने कहा – वाह ताज!
  • Breaking News

24 देशों की सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 फाइनलिस्ट ने कहा – वाह ताज!

जनवाद टाइम्स 27 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250827-WA0012

आगरा/जयपुर। मिस टीन इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में होने जा रहा है और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट भारत पहुंच चुके हैं। इस बीच मंगलवार को 24 देशों की सुंदरियों ने दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार किया।

IMG 20250827 WA0012

कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे से आई फाइनलिस्ट ताजमहल की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध रह गईं। जैसे ही वे मुख्य द्वार से भीतर पहुंचीं, उनके मुंह से “वाह ताज”, “इट्स ब्यूटीफुल” जैसे शब्द निकल पड़े।

ग्लैमआनंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद और जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप भी इस अवसर पर मौजूद थे। सभी ने ताजमहल के ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला की बारीकियों को समझा और सेल्फी व फोटोग्राफी का आनंद लिया।

फाइनलिस्ट ने गाइड से ताजमहल के इतिहास, शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी, पच्चीकारी, कीमती पत्थरों और रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कई सुंदरियां भारतीय परंपरा में रंगी नजर आईं और इस अनुभव को अपने देश में साझा करने की बात कही।

मीडिया से बातचीत में निखिल आनंद ने कहा, “मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसका फिनाले भारत में होना देश की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है।” उन्होंने बताया कि ग्लैमआनंद ग्रुप इस इवेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसने पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फैशन इवेंट्स आयोजित किए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने कहा, “24 देशों की सुंदरियों का ताजमहल दौरा ऐतिहासिक है। ये अनुभव दुनिया भर में भारत की संस्कृति और धरोहर का संदेश फैलाएगा।”

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: बेतिया: सांसद संजय जायसवाल का राहुल गांधी पर तंज, रामनगर विधायक भगीरथी देवी का स्टालिन पर हमला
Next: प्रयागराज: पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लंबित आवेदनों की प्राथमिकता से जांच के निर्देश

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d