Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • धोबौली गांव में “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान का आयोजन, घर-घर पहुंचाए गए सरकार की उपलब्धियों के संदेश
  • Bihar News
  • Breaking News

धोबौली गांव में “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान का आयोजन, घर-घर पहुंचाए गए सरकार की उपलब्धियों के संदेश

जनवाद टाइम्स 20 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार | बिदुपुर/वैशाली

वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहदुल्लहपुर धोबौली में शनिवार को भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी (किसान मोर्चा) हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान का आयोजन किया गया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान

अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव के हर घर में जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में महिलाओं, किसानों, छात्रों और वंचित वर्गों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे आमजन का जीवन स्तर सुधरा है।

उन्होंने बताया कि:

महिलाओं को आरक्षण: विधानसभा में 33%, सरकारी नौकरियों में 35% और पंचायत में 50% आरक्षण

आर्थिक सहायता योजनाएं: मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना

नारी शक्ति सम्मान: आशा व ममता दीदी के मानदेय में वृद्धि

युवा व शिक्षा: सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, छात्राओं के लिए साइकिल योजना

सामाजिक सुरक्षा: मुफ्त अनाज योजना, 700 रुपये पेंशन वृद्धि, 125 यूनिट मुफ्त बिजली

स्वास्थ्य व आवास: आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना

इस मौके पर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, पंचायत अध्यक्ष शंभू राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुकेश कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के टुनटुन राम, मनोज दास, राजेन्द्र राम, वैधनाथ दास, साहिल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर पत्रक वितरित किए और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति जागरूकता फैलाई।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews भारत नेपाल बॉर्डर इनरवा थाना क्षेत्र से 57 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: आगरा में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत 250+ महिलाओं को मिला स्वास्थ्य और आत्मबल का संदेश

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d