संवाददाता : मनीष गुप्ता
मेरठ शहर मे सोमवार को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ भैया – दोज का पर्व मनाया। इस दिन सभी माताऐ और बहने व्रत रख कर भगवान की पूजा करती है। और अपने भाई की लम्बी उम्र की कामना करती है। और अमर रहने की प्रार्थना करती है। पुजा आरती के बाद भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है। इसी के साथ थोड़े थोड़े ट्रैफिक से व्यस्त रहने वाला घंटा घर चौराहे पर जाम नही लगने दिया।प्रशासन की और से पुरी सख्ती और सहयोग की वजह से चौराहे पर ट्रैफिक जाम नही लगने दिया। प्रशासन के सहयोग के कारण जनता को परेशानी का सामना नही करना पड़ा। शहर के दुसरे चौराहे बागपत अड़ड़े पर भी मनमोहन पाठक जी के नेतृत्व मे ट्रैफिक का सुबह से ही संचालन किया गया। पाठक जी ने पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ लोगो की भीड़ को ध्यान मे रखते हुए । चौराहे पर ट्रैफिक जाम नही लगने दिया। पुरी व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया। प्रशासन के इस सहयोग के कारण जनता मे काफी खुशी का माहौल था । और प्रशासन के सहयोग से ही सबने अपना त्योहार बिना किसी भी परेशानी के सम्पन्न किया।