संवाददाता मनीष गुप्ता
देश भर में सावन का महीना बहुत ही विशेष रूप से त्यौहारों के साथ मिलकर मनाया जाता है। इस महीने में नर नारी भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते है। बहुत सी महिलाएं इस माह में अपने सोलह सोमवार के व्रतो का उदयापन भी करती है।

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जो नारी सच्चे मन से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करती है। उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी क्रम में आज वसुंधरा सेक्टर तीन में भगवान शिव की रंगोली बनाई। महादेव भगवान को प्रसन्न करने हेतु नृत्य भी किया गया।
अलौकिक महादेव की प्रतिमा को देखकर सभी महिलाओं का हृदय प्रफुल्लित हो गया।
इस कार्यक्रम के दौरान ज्योति त्यागी, शशि पांडे, नीतू चौधरी, शीतल सिंह, सोनाली शर्मा, आराध्या एक अहसास फाउंडेशन, मेरठ की निर्देशक मेघा वर्मा व आदि महिलाए उपस्थित रही।