मेरठ न्यूज: आज अष्टमी के दिन संस्था ने भरा गरीब लोगो का पेट।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज भी हमारे देश में इतनी संख्या में गरीब लोग है। जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है। कारण रोटी कमाने के लिए उनके पास कोई काम धंधा नहीं होता है। तो खाने के लिए रोटी कहा से आए। इसी कारण आज भी हमारे देश रोटी ना मिलने के कारण ना जाने कितने लोग, बच्चे, बूढ़े आदि परिवार के लोग भूख के कारण अपनी जिंदगी गवा रहे हैं। कोन है जो इन लोगो का पेट भरेगा। कोन है जो इनका ध्यान रखेगा। इसी बीच इन गरीबों की फरियाद सुनने के लिए मेरठ शहर की दो संस्था सामने आ रही है। जो बिना देर करे इनको अपने गले लगा रही है। जिनका नाम है। रोबिन हुड आर्मी संस्था और राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मेरठ। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की सदस्य तान्या जी जो एक 16 या 17 की बच्ची है। तान्या वर्मा जी दिन रात अपनी टीम के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। इसी के साथ साथ रोबिन हुड आर्मी संस्था भी इसी प्रकार काम कर रही है। जहा आज अष्टमी के दिन लोग अपने घरों में पकवान बनाकर खा रहे थे। वही सड़क के किनारे स्थित लोग सुखी रोटी के लिए भी तरस रहे थे। उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए रोबिन हुड सामने आई। रोबिन हुड आर्मी संस्था ने आज रोबिन हुड ने इन गरीब लोगो को पूड़ी सब्जी और हलवा खिलाया। इस तरह का खाना खिलाने के बाद इन गरीब लोगो के पर जो खुशी देखने को मिली। जिस से सब का दिल भर आया।